27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
सकलडीहा में समाजवादी पार्टी ने 'PDA जन पंचायत' की:राजभर समाज सहित पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हुई चर्चा
31 Aug 2026
चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को समाजवादी पार्टी ने एक विशाल 'PDA जन पंचायत' का आयोजन किया। इस पंचायत का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना था।

जन पंचायत में राजभर समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की अच्छी भीड़ देखी गई। यह आयोजन पीडीए समाज को एकजुट करने और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए किया गया था।

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी (समाजवादी पार्टी) रामजतन राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। प्रदेश सचिव लालता प्रसाद भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस विशाल जन पंचायत का आयोजन सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व एवं संयोजन में किया गया। पंचायत में केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित राजभर समाज के कई गणमान्य प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपनी बात रखी।

इनके अतिरिक्त, अमित गुप्ता, नवीन जायसवाल, गुलाब, अनिल चौहान, शशिकांत भारती, कमलेश यादव और नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी जन पंचायत में मौजूद रहे।